POLITICS

कांग्रेसियों ने मनाई छत्रपति शाहूजी की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई छत्रपति शाहूजी की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई छत्रपति शाहूजी की पुण्यतिथि

 

हापुड़। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के द्वारा महान समाज सुधारक, प्रजावत्सल शासक एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने की। सभी ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज सिंह गुर्जर, शहराध्यक्ष अफजल आढ़ती ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विनोद जाटव, नरेश भाटी, कुंवर सलमान राणा,वी.सी शर्मा, पूरनमल आनंद, सीमा शर्मा, देवेंद्र जयंत, सरला देवी, खुशनूद अली, कुसुमलता, एजाज अहमद अब्दुल कलाम, जस्सा सिंह संदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, इकराम सैफी, सचिन कुमार, मुकीम खान मन्नू प्रधान, गनी कुरैशी, महबूब अली, यूसुफ हवारी, मीर साहब, गुड्डू जाटव,रवि बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button