NATIONAL
कबाड़ के गौदाम में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
कबाड़ के गौदाम में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

कबाड़ के गौदाम में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
प्रवीन कुमार
हापुड़। जनपद हापुड़ में अलग-अलग स्थान पर भीषण गर्मी में आग का तांडव लगातार जारी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा के पास प्लास्टिक के कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान आसपास अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग में जलकर काफी सामान राख हो गया।