सरकार दे रही विदेशों में लाखों की नौकरी करने का मौका, जानें कैसे करें आवेदन
विदेश में नौकरी के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मौका

विदेश में नौकरी के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मौका
– जर्मनी और सऊदी अरब के लिए मांगे गए आवेदन
– नर्सिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं पर फोकस
– सेवायोजन विभाग ने पोर्टल पर पंजीकरण की अपील की
हापुड़। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सेवायोजन विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से जर्मनी और सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जर्मनी में सहायक नर्स और केयरगिवर के 1250 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता अनिवार्य रखी गई है। चयन होने पर अभ्यर्थियों को जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन वर्ष के अनुबंध पर प्रतिमाह करीब 2.30 लाख रुपये वेतन मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में फेब्रिकेशन मैकेनिकल हेल्पर, फिटर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, वेल्डर और फेब्रिकेशन फोरमैन के 90 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से आवास, यात्रा, बीमा और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने युवाओं से रोजगार संगम पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर समय से आवेदन करने की अपील की।
……….



