NATIONAL

ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

डीएम कविता मीना ओर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बृजघाट का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश

ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

 

डीएम कविता मीना ओर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बृजघाट का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश

गढ़मुक्तेश्वर। आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कविता मीना ओर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु गहरे जल में स्नान करने का प्रयास न करे, इसके लिए घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। साथ ही गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को निर्देशित किया कि घाटों और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, ऐसे में स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। घाटों पर कूड़ेदान, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नाव संचालन को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी नाविक श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने से पूर्व अनिवार्य रूप से लाइव जैकेट उपलब्ध कराएं। बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी नाव का संचालन न किया जाए। घाटों पर अत्यधिक भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग और पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

प्रशासन द्वारा ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button