
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बंगाल विजय पर संचित अग्रवाल सहित प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं का किया भव्य सम्मान
अपनेजन सेवा सदन में सहायक संचित अग्रवाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत, भोजन के साथ जीत की खुशी साझा की
मोहित उपाध्याय
दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने अपनेजन सेवा सदन में प्रवासी राष्ट्रीय सह प्रभारी ओबीसी मोर्चा के सहायक संचित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भोजन पर आमंत्रित किया। समारोह के दौरान भाजपा की पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और विजय के उल्लास से भरा रहा।



