NATIONAL

बकरीद को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कपूरपुर पुलिस का फ्लैग मार्च,सीओ अनीता चौहान और थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने गांवों में किया सुरक्षा निरीक्षण

सीओ अनीता चौहान और थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने गांवों में किया सुरक्षा निरीक्षण

बकरीद को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कपूरपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

 

सीओ अनीता चौहान और थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने गांवों में किया सुरक्षा निरीक्षण

 

अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की लोगों से अपील

कपूरपुर। (प्रवीन कुमार) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पिलखुवा सीओ अनीता चौहान और कपूरपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। बुधवार को सीओ अनीता चौहान और थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

सीओ अनीता चौहान ओर थाना प्रभारी रघुराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बझेड़ा कलां, सपनावत, सालेपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

सीओ अनीता चौहान ने कहा, “पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है कि बकरीद का पर्व पूरी शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा, “बकरीद आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button