कपूरपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान तमंचे कारतूस के साथ युवक को दबोचा,एक वारंटी भी गिरफ्तार
कपूरपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान तमंचे कारतूस के साथ युवक को दबोचा,एक वारंटी भी गिरफ्तार

कपूरपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान तमंचे कारतूस के साथ युवक को दबोचा,एक वारंटी भी गिरफ्तार
कपूरपुर। थाना कपूरपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट ओर गौवध अधिनियम सहित छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।

थाना कपूरपुर प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कपूरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम बझेड़ा कलां निवासी इरशाद पुत्र इश्तियाक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट, गुंडा अधिनियम और गौवध अधिनियम सहित 6 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा थाना कपूरपुर पुलिस ने अपराध एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वारंटी मोनू कुमार पुत्र सागर निवासी ग्राम कमरुद्दीन नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय जनपद बदायूं से जारी एनबीडब्ल्यू की तामिला के अनुपालन में आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



