NATIONAL
जंगल में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
जंगल में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

जंगल में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
कपूरपुर। थाना कपूरपुर के ग्राम नरैना के जंगल में
एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक व्यक्ति की पहचान ग्राम सालेपुर निवासी 35 वर्षीय जान मोहम्मद के रूप में हुई है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच में जुट गई है।