NATIONAL

स्व गणना अभियान में चेयरमैन विभु बंसल ने खुद दर्ज कराया मकान

21 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान

स्व गणना अभियान में चेयरमैन विभु बंसल ने खुद दर्ज कराया मकान

– ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होते ही बढ़ी लोगों की दिलचस्पी

– 21 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान

– प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

पिलखुवा। नगर पालिका परिषद में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना स्व गणना अभियान का शुभारंभ कर दिया गया। अभियान की शुरुआत के साथ पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने स्वयं अपना मकान दर्ज कराकर लोगों को स्व गणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही पिलखुवा में ऑनलाइन स्व गणना प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को स्व गणना की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि सात मई से शुरू हुआ प्रथम चरण 21 मई तक चलेगा। इस दौरान लोग अपने मकानों का विवरण ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर फील्ड कार्य के लिए तैयार किया गया है। पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने बताया कि सही जनगणना ही भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की मजबूत आधार बनती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग सही जानकारी दर्ज कर जनगणना अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि स्व गणना से लोगों को पारदर्शी और आसान प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, सभासद नरेश भारती, सभासद पति सचिन पुंडीर, जहीरूद्दीन, श्रवण तोमर, दीपक राबिया, अश्वनी अग्रवाल, पंकज राठी, मनोज तोमर, आशीष मित्तल, दिनेश गुप्ता, अंकुर गहलौत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button