NATIONAL

मोबाइल से होगी जनगणना, 33 सवालों में देनी होगी पूरी जानकारी

घर बैठे मोबाइल से भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म

मोबाइल से होगी जनगणना, 33 सवालों में देनी होगी पूरी जानकारी

– सात से 21 मई तक चलेगी स्व गणना प्रक्रिया

– घर बैठे मोबाइल से भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म

– मकान, शौचालय, गैस, टीवी और इंटरनेट तक की मांगी जाएगी जानकारी

 

हापुड़। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में अब लोगों को खुद अपने मोबाइल से स्व गणना करनी होगी। सात मई से शुरू हुई यह प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लोग घर बैठे मोबाइल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए se.census.gov.in वेबसाइट जारी की गई है।

स्व गणना प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लोगों को वेबसाइट खोलकर उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा और कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन के बाद भाषा का चयन किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी समेत 16 भाषाओं का विकल्प दिया गया है। इसके बाद लोगों को अपने मकान और पते की पूरी जानकारी भरनी होगी। राज्य, जिला, गांव या शहर, मकान नंबर दर्ज करने के साथ मैप पर अपने घर की लोकेशन भी टैग करनी होगी। इसके बाद 33 सवालों वाला फॉर्म सामने आएगा, जिसमें घर पक्का है या कच्चा, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन, शौचालय, बाथरूम, टीवी, मोबाइल, इंटरनेट और परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। इसके बाद लोगों को एक एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। जब जनगणना अधिकारी घर पहुंचेगा तो यही आईडी दिखानी होगी, जिससे दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।

विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि प्रगणकों और जनगणना कर्मियों का सम्मान करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि गलत जानकारी या लापरवाही भविष्य में सरकारी रिकॉर्ड और योजनाओं को प्रभावित कर सकती है। वहीं डिजिटल प्रक्रिया शुरू होने के बाद तकनीकी जानकारी न रखने वाले लोगों के सामने परेशानी भी बढ़ने लगी है। खासतौर पर कीपैड फोन इस्तेमाल करने वाले, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में दिक्कत आ रही है।

……………

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button