डीएम कविता मीना ने आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
राशन कार्ड धारकों को शत-प्रतिशत समूहों से जोड़ने, बंद सीएमटीसी सेंटर चालू कराने और लंबित कार्य समयसीमा में पूरा करने पर जोर

डीएम कविता मीना ने आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
राशन कार्ड धारकों को शत-प्रतिशत समूहों से जोड़ने, बंद सीएमटीसी सेंटर चालू कराने और लंबित कार्य समयसीमा में पूरा करने पर जोर
हापुड़। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति तथा डीएलसीसी (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, परियोजना निदेशक/उपायुक्त (स्वरोजगार) सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों को शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कोटेदारों की बैठक आयोजित कर उन्हें महिलाओं को समूहों से जोड़ने के लिए जागरूक किया जाए। इस कार्य में समूह सखी और ब्लॉक मिशन प्रबंधकों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास खंडवार कोटेदारों की बैठक बुलाकर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
बैठक में परियोजना निदेशक अनवर शेख ने जानकारी दी कि विकास खंड सिम्भावली में स्थित CMTC प्रशिक्षण केंद्र वर्तमान में बंद है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जब तक वैकल्पिक प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक प्रशिक्षण केंद्र को पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जाए।
परियोजना निदेशक ने यह भी बताया कि जिन सीएलएफ (CLF) समितियों को बने दो वर्ष से अधिक समय हो गया है तथा जिनमें अब तक वही पदाधिकारी कार्यरत हैं, उन्हें नियमावली के अनुसार बदला जाए। उन्होंने कहा कि सीएलएफ की नियमावली के तहत दो वर्ष बाद पदाधिकारियों का परिवर्तन अनिवार्य है।
मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने बैठक में समूह गठन की प्रक्रिया को तेज करने, समूहों के बैंक खाते खुलवाने तथा अधिक से अधिक नए समूह बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिला मिशन प्रबंधक तकसीर अहमद ने बताया कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समूह सखी एवं सोशल एक्शन कमेटी के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने विधायक निधि एवं सांसद निधि से संचालित कार्यों की भी समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।



