INTERNATIONALNATIONAL
हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
बाबूगढ़। जनपद हापुड़ में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे पर अमरोहा से हापुड़ की तरफ जा रहे बाइक सवार की बाइक में अचानक आग लग गई और आग में भयानक रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी की बाइक सवार भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को एंबुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यातायात को सुचारू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



