NATIONAL

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने जनसंपर्क अभियान में गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने जनसंपर्क अभियान में गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने जनसंपर्क अभियान में गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

– प्रबुद्ध वर्ग से संवाद कर साझा कीं योजनाएं

– विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से किया संपर्क

– विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

 

 

पिलखुवा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया गया और उनके सुझाव भी लिए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सड़क, रेल, डिजिटल सेवाओं, आवास, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना है।

नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

अभियान के दौरान शिवकुमार शर्मा, गौरव शास्त्री, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, हरिओम सैनी और अमित मित्तल एडवोकेट सहित कई प्रबुद्ध लोगों से भेंट कर चर्चा की गई। इस अवसर पर मनीष माहेश्वरी, सचिन पुंडीर, मुकुल मित्तल, विश्वप्रकाश शर्मा, अंकुर गहलोत, दीपक राबिया, हिमांशु अग्रवाल, अशोक सिंघल, रविंद्र उत्साही, नरेंद्र सैनी, कल्लू और अनुपम मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

……………..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button