NATIONAL

कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

गौवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे पहले से दर्ज, पुलिस ने भेजा न्यायिक कार्रवाई के लिए

कपूरपुर। (प्रवीन कुमार) अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित कुल छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
थाना कपूरपुर प्रभारी रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बझेड़ा-कपूरपुर रोड पर दाहिनी ओर से एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान ग्राम बझेड़ा कला निवासी सलीम पुत्र जान मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ गौवध अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट समेत छह विभिन्न मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button