कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता,तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता,तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता,तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा गया आरोपी, पहले से दर्ज हैं चार मुकदमें
कपूरपुर। (प्रवीन कुमार) अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कपूरपुर प्रभारी रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ग्राम छज्जूपुर गेट के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनीस पुत्र यूनुस निवासी नाहल, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद के रूप में बताई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।



